दिवाली के बाद बढ़ेगा प्रदूषण? पटाखों की शोर के बीच पंजाब-हरियाणा में जमकर जल रही पराली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 06:38 PM IST

दिवाली से पहले ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलने की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन दिवाली के आते-आते ऐसी घटनाओं में काफी वृद्धि हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में औसतन रोजाना 100 जगह पराली जलती है। किसान इसके लिए सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

दिवाली के बाद दिल्ली एनसीआर की हवा एक बार फिर से काफी प्रदूषित हो सकती है। कारण है पराली और पटाखे। दिवाली के दिन जहां पंजाब और हरियाणा में जमकर पराली जलाए जा रहे हैं तो वहीं पटाखे भी जमकर फोड़े जा रहे हैं। जिससे प्रदूषण में वृद्धि हो सकती है।

parali

पंजाब में जल रही जमकर पराली

दिवाली के दिन का हाल

दिवाली के मौके पर ही अकेले पंजाब में पराली जलाने के एक हजार से ज्यादा के मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में सोमवार को 1019 मामले सामने आए हैं। वहीं हरियाणा में 250 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 15 सितंबर से कुल मामलों की बात करें तो अबतक 5617 और हरियाणा में 1360 मामले सामने आए हैं।

End of Feed