लाख शिकायतें करें तारिक रहमान, लेकिन भारत फिर बना सहारा, बांग्लादेश को भेजी 500 टन हिल्सा मछली, पहली बार रिवर्स एक्सपोर्ट

इलिश यानी हिल्सा मछली की मुख्य खेप गुजरात से जुटाई गई है, जिसे भरूच बंदरगाह के जरिए बांग्लादेश भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ सप्लाई पश्चिम बंगाल के हावड़ा थोक मछली बाजार के जरिए भी रूट की गई है।

Hilsa Export To Bangladesh: भले ही बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत से लाख शिकायत करें, लेकिन एक बार उनका सहारा पड़ोसी भारत ही बना है। भारत और बांग्लादेश के बीच पारंपरिक व्यापार में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। मछली कारोबारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में भारत ने बांग्लादेश को लगभग 500 टन इलिश (हिल्सा) मछली का निर्यात किया है। आने वाले कुछ हफ़्तों में भारत से 150 से 200 टन अतिरिक्त इलिश मछली बांग्लादेश भेजे जाने की संभावना है। बांग्लादेश में इस साल इलिश मछली का उत्पादन बेहद कम रहने की खबरें आई हैं। स्थानीय घरेलू मांग और आगामी त्योहारों को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के मछली व्यापारियों को मजबूरी में भारत की ओर रुख करना पड़ा है।

Hilsa

भारत ने बांग्लादेश को भेजी कई टन हिल्सा मछली

गुजरात और हावड़ा से हुई सप्लाई

हिल्सा की मुख्य खेप गुजरात से जुटाई गई है, जिसे भरूच बंदरगाह के जरिए बांग्लादेश भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ सप्लाई पश्चिम बंगाल के हावड़ा थोक मछली बाजार के जरिए भी रूट की गई है। हावड़ा होलसेल फिश इम्पोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सैयद अनवर मसूद ने बताया कि इतिहास में पहली बार बांग्लादेश भारत से इलिश आयात कर रहा है। सामान्यतः भारत से बांग्लादेश को बोआल, रोहू, पारसे और टेंगरा जैसी मछलियां भेजी जाती थीं।

End of Feed