IMF के बाद संयुक्त राष्ट्र ने माना भारत का लोहा, विकास दर बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत की; बताया सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 11:08 AM IST

India Growth Rate: UN ने भारत की विकास दर का अनुमान इस वर्ष के लिए 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है और इस तरह यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के प्रमुख हामिद रशीद ने कहा कि मुद्रास्फीति में काफी कमी आई है। इसका मतलब है कि भारत की राजकोषीय स्थिति अन्य देशों की तरह बाधित नहीं है।

India Growth Rate: संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास दर का अनुमान इस वर्ष के लिए 0.7 प्रतिशत बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है और इस तरह यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा के प्रमुख हामिद रशीद ने गुरुवार को कहा कि कम मुद्रास्फीति, मजबूत निर्यात और विदेशी निवेश में वृद्धि से भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है।

India Growth Rate

संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास दर बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत की

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति में काफी कमी आई है। इसका मतलब है कि राजकोषीय स्थिति अन्य देशों की तरह बाधित नहीं है। रशीद ने कहा कि निर्यात काफी मजबूत रहा है और भारत अन्य पश्चिमी देशों से आने वाले निवेश से भी लाभान्वित हो रहा है, जबकि चीन में प्रवाह कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कई पश्चिमी कंपनियों के लिए एक वैकल्पिक निवेश गंतव्य बन गया है।

End of Feed