​​IMD Weather Update: पूरे उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, राहत के आसार नहीं, नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिण भारत को भिगो रही बारिश

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारतीय राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

Heatwave In North India: पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है और हीटवेव से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी तक गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। एक तरफ जहां उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है, वहीं नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत में गर्मी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है और तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

Heat wave

उत्तर भारत में गर्मी का कहर

दिल्ली में तापमान 45 डिग्री पार

दिल्ली में सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में 44.3 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 43.3 डिग्री सेल्सियस, रिज में 44.9 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed