IMD Weather Forecast: अगले पांच दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, यहां हो सकती है जमकर बारिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 12:54 PM IST

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 से 31 अक्टूबर तक हल्की से भारत बारिश के होने के आसार हैं।

Weather Forecast: तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक (Karnataka) के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून (Northeast Monsoon) की वजह से आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून की बारिश (Rain) 29 अक्टूबर के आसपास दक्षिणपूर्व प्रायद्वीपीय भारत में शुरू होने की संभावना है।

Rainfall

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यहां हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने की संभावना के साथ 29 अक्टूबर, 2022 से बारिश होने की संभावना है। यह बारिश दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक हो सकती है। 28 अक्टूबर से लेकर 01 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली कड़कड़ने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार आयलैंड में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर और 01 नवंबर, 2022 को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की हल्की / मध्यम बारिश हो सकती है।अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

End of Feed