Jalpaiguri Storm: अचानक आए तूफान से जलपाईगुड़ी में भारी तबाही, IMD का अनुमान-इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2024, 02:34 PM IST

IMD Rainfall Alert: मौसम में हुए इस अचानक बदलाव पर IMD की नजर है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य इलाके में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि अरुणाचल प्रदेश में एक से 4 अप्रैल के बीच बारिश होने के आसार हैं।

IMD Rainfall Alert: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को आए अचानक तूफान और ओलावृष्टि से जन-धन को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम चार लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। तूफान की वजह से घायल हुए लोगों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पतालों में जाकर उनका हालचाल लिया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पीड़ितों की हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है। अचानक से आए इस तूफान का असर पड़ोसी राज्य असम पर भी देखने को मिला। तेज हवाओं के चलते गुवाहाटी एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा टूट गया।

storm

जलपाईगुड़ी में तूफान से जान-माल का नुकसान।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान

मौसम में हुए इस अचानक बदलाव पर IMD की नजर है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य इलाके में ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि अरुणाचल प्रदेश में एक से 4 अप्रैल के बीच बारिश होने के आसार हैं। यही नहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बिजली गरजने और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।

End of Feed