बिहार-बंगाल में जमकर पड़ेगी गर्मी! IMD ने जारी की लू की चेतावनी; इन दो राज्यों का नाम भी शामिल

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 13, 2023, 09:48 PM IST

IMD Alert for Bihar and Bengal: वर्ष 2023 में, भारत में फरवरी का महीना 1901 के बाद से इस माह (फरवरी) का सबसे गर्म महीना रहा था। हालांकि, मार्च में सामान्य या उससे अधिक बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मार्च 2022 ज्ञात मौसम इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा था और पिछले 121 वर्षों में तीसरा सबसे शुष्क महीना था।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में इस साल पड़ सकती है ज्यादा गर्मी
  • फरवरी का महीना रह चुका है सबसे गर्म
  • मार्च में बारिश के कारण मिली थी गर्मी से राहत

IMD Alert for Bihar and Bengal: बिहार और पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में भयकंर गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने चार राज्यों के लिए लू (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में भंयकल लू देखने को मिल सकती है।

heat wave, IMD Alert, Bihar weather report

इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

कब तक चलेगी लू

IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल) तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक तथा बिहार में शनिवार से सोमवार (15 से 17 अप्रैल) तक लू चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed