जूतों से पता चलेगी फौजियों की लोकेशन और हर कदम से बनेगी बिजली; IIT इंदौर ने तैयार किए खास जूते

Army Shoes: आईआईटी इंदौर ने एक करिश्मा कर दिखाया है। दरअसल, आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर आईए पलानी के मार्गदर्शन में फौजियों को लिए एक खास तरह के जूते तैयार किए गए हैं। इन जूतों को पहनकर चलने से बिजली बनेगी। साथ ही यह जूते GPS और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक से लैस हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • IIT ने खास तरह का बनाया जूता।
  • पहनकर चलने पर बनेगी बिजली।
  • लोकेशन का भी चलेगा पता।

Army Shoes: इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने फौजियों के लिए नवाचारी तकनीक से खास जूते तैयार किए हैं। इन जूतों को पहनकर चलने से न केवल बिजली बन सकती है, बल्कि वास्तविक समय में सैन्य कर्मियों की लोकेशन का भी पता लगाया जा सकता है।

Army

आर्मी सूज

किसने डिजाइन किए जूते

आईआईटी के अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी इंदौर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को ऐसे जूतों के 10 जोड़ों की पहली खेप मुहैया भी करा दी है। उन्होंने बताया कि इन जूतों को आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर आईए पलानी के मार्गदर्शन में विकसित किया गया है।

End of Feed