Gujarat: बीच समुद्र यूं शाही अंदाज में नजर आया शेर, याद आई Narnia...देखिए हैरतअंगेज तस्वीर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 1, 2023, 01:00 PM IST

इस अविश्विनीय नजारे ने फिल्म "द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया: द लायन, द विच एंड द वार्डरोब" की याद दिला दिया, जिसमें राजसी शेर असलान, आखिरी दृश्य में समुद्र के सामने खड़ा था।

Lion On Gujarat Shore: हाल ही में गुजरात के तट पर एक शानदार नजारा सामने आया जिसने प्रकृति और पशु प्रेमियों का दिल जीत लिया। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी परवीन कासवान ने एक पोस्ट साझा की जिसमें गुजरात के एक तट पर एक राजसी शेर खड़ा है, जो अरब सागर की शानदार लहरों का मजा ले रहा है। इस अविश्विनीय नजारे ने फिल्म "द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया: द लायन, द विच एंड द वार्डरोब" की याद दिला दिया, जिसमें राजसी शेर असलान, आखिरी दृश्य में समुद्र के सामने खड़ा था।

Lion on Gujarat shore

गुजरात में बीच समुद्र नजर आया राजसी शेर

कासवान ने अपने कैप्शन में लिखा, "जब #Narnia असल में सामने दिख गया। एक शेर गुजरात तट पर अरब सागर के ज्वार का मजा लेते हुए कैद किया गया। सौजन्य: सीसीएफ, जूनागढ़।" विशाल समुद्र की पृष्ठभूमि में इस शानदार जानवर की जुगलबंदी प्राकृतिक दुनिया की लुभावनी सुंदरता का सबूत है।

End of Feed