'अगर प्रियंका बनारस से लड़ती चुनाव तो 3-4 लाख वोट से हारते मोदी', राहुल गांधी का दावा; क्या इस बयान से उखड़ेंगे अजय राय?

Rahul Gandhi on UP Voters: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यूपी की जनता ने नफरत, हिंसा के खिलाफ वोट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसी तरह जीते हैं। अगर वहां से प्रियंका लड़ जाती तो प्रधानमंत्री तीन-चार लाख वोटों से हारते। उन्होंने इस दौरान अयोध्या में भाजपा की हार का भी जिक्र किया।

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद जनता का आभार जताने रायबरेली पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने हिंसा, झूठ और अहंकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे थे पर जनता ने उन्हें संविधान को माथे से लगाने के लिए मजबूर कर दिया। जनता ने बता दिया कि वो नफरत के खिलाफ है, बेरोजगारी के खिलाफ है। रायबरेली की जनता ने इस बदलाव की शुरुआत की है।

Rahul Gandhi Big Claim

राहुल गांधी ने ये क्या कह दिया?

'..तो तीन-चार लाख वोटों से हारते प्रधानमंत्री मोदी'

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट भी हार गई। अयोध्या की जनता ने संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसी तरह जीते हैं। अगर वहां से प्रियंका लड़ जाती तो प्रधानमंत्री तीन-चार लाख वोटों से हारते। देश की जनता ने भाजपा को संदेश दिया कि ये मोहब्बत का देश है।

End of Feed