'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

आज रेजीनगर में वोट डालने के बाद विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, आरोप तो अभी शुरू ही हुए हैं... कई मतदान केंद्रों पर पुलिस खुद मतदान प्रक्रिया को हाईजैक कर रही है।

Humayun Kabir News: पश्चिम बंगाल की दो बेहद हाई-प्रोफाइल सीटों—नंदीग्राम और रेजीनगर पर आज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। खास तौर पर रेजीनगर में माहौल सियासी रूप में गर्म है। यहां पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर को उनके ऑफिस से हिरासत में लिया है। इससे पहले कबीर ने पुलिस और सीएम सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी।

Humayun kabir

हुमायूं कबीर का सीएम सुवेंदु पर जुबानी हमला

एक तरफ जहां पूरे देश की नजरें ऐतिहासिक और संवेदनशील नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं, वहीं दूसरी ओर मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। राजनीतिक रूप से बेहद अहम माने जा रहे इस उपचुनाव में कई प्रमुख राजनीतिक दलों की साख दांव पर लगी है। इसी के साथ जुबानी जंग भी तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बीजेपी सरकार और सीएम सुवेंदु अधिकारी को लेकर आक्रामक बयानबाजी की है।

End of Feed