अगर शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने में ममता नाकाम हैं, तो केंद्र मदद को तैयार, बोले निसिथ प्रमाणिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 08:06 AM IST

निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि केंद्र राज्य की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास क्षमता है। हम शेख शाहजहां को एक घंटे में ढूंढ सकते हैं।

Nisith Pramanik on Sandeshkhali case: संदेशखाली की घटना को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। प्रमाणिक ने कहा कि अगर ममता, शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने में असमर्थ हैं तो केंद्र सरकार की मदद लेनी चाहिए जो राज्य का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र के पास तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की क्षमता है।

Nisith Pramanik

निसिथ प्रमाणिक

प्रमाणिक ने कहा, केंद्र मदद करने को तैयार

उन्होंने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि अगर ममता बनर्जी सरकार शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने में नाकाम है, तो उन्हें केंद्र सरकार से मदद लेनी चाहिए। केंद्र राज्य की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास क्षमता है। हम उसे एक घंटे में ढूंढने और इस मामले में राज्य की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। आज भी फैक्ट-फाइंडिंग टीम को अंदर नहीं जाने दिया गया और सीधे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जब टीएमसी का कोई नेता संदेशखाली जाना चाहता है, तो उन्हें रोका नहीं जाता है। कानून और व्यवस्था का उनके लिए कोई अर्थ नहीं है। सब कुछ विपक्ष पर ही लागू है।

End of Feed