अगर केजरीवाल को देना पड़ा इस्तीफा तो कौन बन सकता है दिल्ली का सीएम, ये दो नेता प्रबल दावेदार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 21, 2024, 10:53 PM IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब कयास लग रहे हैं कि अगर वह इस्तीफा देते हैं तो उनकी जगह कौन दिल्ली की कमान संभाल सकता है।

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आज पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आप (AAP) ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से छूट देने से इनकार के हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। आप के शीर्ष नेता अगले कदम की योजना बनाने में व्यस्त हैं। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पार्टी पहले ही सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

पहले हेमंत सोरेन, अब केजरीवाल

दिल्ली का घटनाक्रम पिछले महीने झारखंड में इसी तरह की स्थिति के ठीक बाद सामने आया है, जब झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनके उत्तराधिकारी की तलाश तेज हो गई। उनकी जगह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन को चुना गया। ऐसे में अब कयास लग रहे हैं कि अगर केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो उनकी जगह कौन दिल्ली की कमान संभाल सकता है।

End of Feed