ऋषि सुनक के जरिए पाकिस्तान को IAS शाह फैसल का संदेश, यह सिर्फ भारत में ही मुमकिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:24 AM IST

ऋषि सुनक का उदाहरण देकर आईएएस अफसर शाह फैसल ने पाकिस्तान को संदेश दिया है कि यह सिर्फ भारत में ही संभव है कि अल्पसंख्यक समाज से जुड़ा हुआ हर शख्स सिविल सेवा में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच सकता है।

ब्रिटेन में अब ऋषि सुनक का राज है। उनकी यह कामयाबी भारत के लिए इस वजह से अहम है क्योंकि वो भारतीय मूल के हैं उससे भी बड़ी बात यह है कि जिस देश में करीब ढाई शताब्दी तक भारत पर राज किया उस देश की कमान भारतीय के हाथ में है। ऋषि सुनक की इस कामयाबी पर भारत के सभी राजनीतिक दलों ने खुशी तो मनाई हालांकि कांग्रेस और पीडीपी की तरफ से बीजेपी से कुछ सवाल पूछे गए। मसलन क्या कोई मुस्लिम या ईसाई समाज का शख्स पीएम बन पाएगा। इस तरह के सवालों पर बीजेपी ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम और डॉ मनमोहन सिंह का जिक्र भी किया। इन सबके बीच जम्मू कश्मीर में सेवा दे रहे आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए आश्चर्य का विषय हो सकता है। लेकिन भारत में ही यह सब कुछ संभव है।

shah faesal

शाह फैसल, आईएएस अधिकारी, जम्मू कश्मीर में तैनाती

पाकिस्तान के लिए हो सकती है आश्चर्य की बात

End of Feed