अखिलेश यादव सरकार में सस्पेंड हुईं IAS Durga Shakti Nagpal योगी सरकार में बनीं DM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 06:03 PM IST

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के राज में अवैध खनन मामले में सस्पेंड कर दी गईं आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) अब DM बन गई हैं।

यूपी की IAS अफसर Durga Shakti Nagpal एक बार फिर सुर्खियों में हैं, उन्हें बांदा जिले का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया गौर हो कि 2010 बैच की आईएएस नागपाल को पहली बार डीएम पद की जिम्‍मेदारी दी गई है, अखिलेश यादव की सरकार में जब वो नोएडा में तैनात थीं तो अवैध खनन से जुड़े एक मामले में उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया था अब योगी सरकार में उन्‍हें अहम जिम्‍मेदारी दी गई है।

IAS Durga Shakti Nagpal

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं DM

गौर हो कि आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल 2010 बैच की IAS ऑफिसर हैं दुर्गा जब नोएडा में तैनात थी, तब उन्हें अवैध खनन से जुड़े एक मामले में सस्पेंड कर दिया गया था अब उन्हें योगी सरकार द्वारा यूपी सरकार द्वारा बांदा जिले का डीएम नियुक्त कर दिया गया है, यह पहला मौका है जब दुर्गा शक्ति को डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

End of Feed