राजस्थान से गरजेगी IAF! पाकिस्तान बॉर्डर पर होने जा रहे 2 मेगा युद्धाभ्यास, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पाकिस्तानी सीमा के पास होने जा रहे इन दोनों युद्धाभ्यासों से पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। ये युद्धाभ्यास 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद होने जा रहे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी वायु सेना के दांत खट्टे कर दिए थे।

IAF Exercise : भारतीय वायु सेना (IAF) आने वाले दिनों में राजस्थान में पाकिस्तान से लगने वाली अपनी सीमा में दो बड़े युद्धाभ्यास करने जा रही है। IAF का पहला युद्धाभ्यास नौ सितंबर से शुरू होगा और इसमें भारत और जापान के लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। इस युद्धाभ्यास का नाम 'इंडिया-जापान वीर गॉर्डियन 26' है। रिपोर्टों के मुताबिक इस ड्रिल के बाद भारतीय वायु सेना अगले महीने बहुराष्ट्रीय तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास करेगी। यह मेगा ड्रिल जोधपुर एवं पश्चिमी राजस्थान के वायु ठिकानों के आस-पास होगा।

Fighter plane

पाकिस्तान बॉर्डर के समीप में दो बड़े युद्धाभ्यास करने जा रही वायु सेना। तस्वीर-AI

युद्धाभ्यासों से पाकिस्तान की नींद उड़नी तय

पाकिस्तानी सीमा के पास होने जा रहे इन दोनों युद्धाभ्यासों से पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। ये युद्धाभ्यास 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद होने जा रहे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी वायु सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। अपने हमलों से आईएएफ ने पाकिस्तान वायु सेना को पंगु बना दिया था।

End of Feed