Jaguar aircraft crash : जगुआर फाइटर प्लेन के एक पायलट की मौत, दूसरे का इलाज जारी, IAF ने दिए जांच के आदेश

Jaguar aircraft crash Update: वायु सेना का कहना है कि विमान से इजेक्ट होने के दौरान एक पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ और उसने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे पायलट का इलाज जामनगर के एक अस्पताल में चल रहा है। पायलट के निधन पर गहरा दुख जाहिर करते हुए वायु सेना ने कहा कि पायलट के बलिदान से भारतीय वायु सेना काफी दुखी है और वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

Jaguar aircraft crash Update: गुजरात के जामनगर में भारतीय वायु सेना (IAF) के जगुआर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार एक पायलट की मौत हो गई जबकि घायल दूसरे पायलट का इलाज किया जा रहा है। वायु सेना गुरुवार को बताया कि दो सीटों वाले जगुआर विमान ने अपने रात्रि मिशन अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी और उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। X पर अपने पोस्ट में आईएएफ ने कहा कि विमान उड़ा रहे पायलटों को उड़ान के दौरान तकनीकी दिक्कत महसूस हुई इसके बाद उन्होंने विमान से इजेक्ट किया। पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए आबादी वाले इलाके से विमान को दूर ले गए।

Jaguar

जामनगर में आईएएफ का विमान दुर्घटनाग्रस्त।

घायल पायलट का इलाज जारी

वायु सेना का कहना है कि विमान से इजेक्ट होने के दौरान एक पायलट गंभीर रूप से घायल हुआ और उसने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे पायलट का इलाज जामनगर के एक अस्पताल में चल रहा है। पायलट के निधन पर गहरा दुख जाहिर करते हुए वायु सेना ने कहा कि पायलट के बलिदान से भारतीय वायु सेना काफी दुखी है और वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

End of Feed