IEC 2023: वायु सेना प्रमुख बोले-एक दिन सफल होगा हमारा भी जेट इंजन, डिफेंस स्पेस एजेंसी हो रही तैयार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 06:08 PM IST

India Economic Conclave 2023 : गलवान घाटी के बाद LAC पर चीन की तैयारी एवं उसकी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना की तैयारी पर एयर मार्शल ने कहा कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए हम चौबीस घंटे तैयार हैं। उत्तरी बार्डर एवं एलएसी पर क्या चल रहा है इस पर हमारी पूरी नजर है। सीमा की चुनौती एवं स्थिति की मद्देनजर वायु सेना तत्पर है।

India Economic Conclave 2023 : सेना में अपना हुनर दिखाने के लिए अग्निवीर योजना युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। वायु सेना के अग्निवीरों का पहला बैच शनिवार को अपनी ट्रेनिंग पूरी करने जा रहा है। स्वदेशी उपकरणों एवं हथियारों की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। चीन के खिलाफ वायु सेना अपनी ताकत लगातार बढ़ा रही है। हमारी तैयारी ऐसी है कि दुश्मन देश कोई दुस्साहस करने का साहस नहीं करेगा। ये बातें इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में 2023 में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने टाइम्स नाउ के एडिटर-इन-चीफ और एडिटोरियल डायरेक्टर राहुल शिवशंकर से खास बातचीत में कहीं।

IAF Chief

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि LAC पर हमारी तैयारी पूरी है।

'चीन से लगी सीमा पर हमारी पूरी नजर है'

गलवान घाटी के बाद LAC पर चीन की तैयारी एवं उसकी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना की तैयारी पर एयर मार्शल ने कहा कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए हम चौबीस घंटे तैयार हैं। उत्तरी बार्डर एवं एलएसी पर क्या चल रहा है इस पर हमारी पूरी नजर है। सीमा की चुनौती एवं स्थिति की मद्देनजर वायु सेना तत्पर है। गलवान घटना के बाद हमने एलएसी पर अपनी निगरानी रडारों की संख्या बढ़ा दी है।'

End of Feed