चीन को 'कायदे' में रखने के लिए उठाए पर्याप्त कदम, थियेटर कमान पर भी बोले IAF चीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 03:58 PM IST

Air Chief Marshal VR Chaudhari: एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी गतिविधियों से निपटने के लिए ‘तनाव न बढ़ाने वाले’उपयुक्त कदम उठाए हैं। आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस के मद्देनजर एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर हाल के घटनाक्रम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूत सेना की आवश्यकता को बताते हैं।

  • Air Chief Marshal VR Chaudhari: एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायु सेना ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी गतिविधियों से निपटने के लिए ‘तनाव न बढ़ाने वाले’उपयुक्त कदम उठाए हैं। आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस के मद्देनजर एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर हाल के घटनाक्रम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूत सेना की आवश्यकता को बताते हैं।

IAF chief

एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि वह तीनों सेनाओं के एकीकरण के खिलाफ नहीं हैं।

'हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है IAF'

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ‘सबसे खराब स्थिति’समेत सभी तरह की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयारी कर रही है और वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, ‘हम सक्रिय रूप से तैनात और सतर्क रहते हैं।’उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना एलएसी पर चीन की सभी गतिविधियों पर नजर रखती रहेगी।

End of Feed