'रिटायरमेंट के बाद समय पर सरकारी आवास कर दूंगा खाली...' बोले CJI बी.आर.गवई

वरिष्ठ वकीलों और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा शीर्ष न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायमूर्ति धूलिया अपनी सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने बृहस्पतिवार को कहा कि समय की कमी के कारण वह नवंबर में सेवानिवृत्त होने तक उपयुक्त आवास नहीं ढूंढ पाएंगे, लेकिन नियमों के तहत निर्धारित समयावधि के भीतर अपना सरकारी आवास खाली करना निश्चित है।सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में निवर्तमान न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को विदाई देते हुए सीजेआई ने उन्हें एक 'गर्मजोशी भरा व्यक्ति' कहा, जिन्होंने अपना करियर न्यायपालिका को समर्पित कर दिया। न्यायमूर्ति धूलिया नौ अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Chief Justice of India

भारत के प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई (फाइल फोटो: PTI)

सीजेआई ने कहा, 'न्यायपालिका में उनके योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे। सेवानिवृत्ति के बाद, वे दिल्ली में रहेंगे और उन न्यायाधीशों में से एक होंगे जो तुरंत अपना आवास खाली कर देंगे। सेवानिवृत्ति के अगले दिन।'

End of Feed