मैं क्या नोटिस से डरूंगा?...PM को लिखूंगा खत, नड्डा को बताऊंगा कि हार के कौन जिम्मेदार- आईना दिखाने के मूड में BJP नेता

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 1, 2023, 08:47 PM IST

वैसे, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से भेंट की। साथ ही उनके निर्देश मानते हुए मीडिया के सामने पार्टी के संबंध में कोई सार्वजनिक बयानबाजी नहीं की। येदियुरप्पा के साथ उनकी बैठक से एक दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व ने बैठक बुलाई थी, जिसमें रेणुकाचार्य समेत 11 बाकी नेता शामिल नहीं हुए थे, जो पूर्व में या तो पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल थे या उन्होंने सार्वजनिक बयानबाजी की थी जिससे भाजपा की किरकिरी हुई थी।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व विधायक एम. पी. रेणुकाचार्य ने पार्टी विरोधी बयानों के आरोप में नोटिस के बाद साफ कर दिया है कि उन्हें पार्टी के किसी नोटिस का डर नहीं है। वह दक्षिण भारतीय सूबे (कर्नाटक) में चुनावी हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और बताएंगे कि वहां की क्या स्थिति है। वह बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को बताएंगे कि हार के लिए कौन असल जिम्मेदार था।

narendra modi, amit shah, karnataka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को ध्यान से सुनते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

शनिवार (एक जुलाई, 2023) को उन्होंने बताया, ‘‘उन्होंने मुझे नोटिस दिया, तो क्या मैं नोटिस से डरूंगा? नहीं... मुझे नोटिस मिलने के बाद अनुशासन समिति के अस्तित्व के बारे में पता चला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 लोगों को नोटिस दिया गया है। आप रेणुकाचार्य को नोटिस देने की बात मीडिया में जारी करके सार्वजनिक कर देते हैं, लेकिन बाकी 10 लोगों को नोटिस देने के बारे में क्या?’’

End of Feed