'अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मुझे जल्द ही उनके अंतिम संस्कार के लिए लौटना पड़ेगा', सोनिया ने सुनाया राहुल वाला किस्सा

सोनिया गांधी ने लिखा है कि राहुल ने राजीव गांधी के साथ एक दौरे के दौरान उनसे कहा था, अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मुझे जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ेगा।

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़े घटनाक्रम को याद करते हुए कहा है कि उनके बेटे राहुल गांधी ने हत्या से करीब दो महीने पहले ही अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। सोनिया गांधी ने लिखा है कि राहुल ने राजीव गांधी के साथ एक दौरे के दौरान उनसे कहा था, अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया, तो मुझे जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ेगा।

Sonia - Rahul

सोनिया ने राजीव गांधी की मौत को लेकर सुनाया राहुल गांधी वाला किस्सा

21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राजीव की हत्या

दरअसल, 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में उस शाम की घटनाओं का जिक्र किया है, जब एक महिला ने माला पहनाने के बहाने राजीव गांधी के पास पहुंचकर अपने शरीर पर बंधे विस्फोटकों में धमाका कर दिया था। इस घटना में पूर्व प्रधानमंत्री के अलावा उनके आसपास मौजूद 14 अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी की हत्या का यह प्रयास ऐसे समय हुआ, जब तत्कालीन वी पी सिंह सरकार ने उनकी विशेष सुरक्षा समूह (SPG) की सुरक्षा वापस ले ली थी। यह फैसला दिसंबर में हुई एक समिति की बैठक के बावजूद लिया गया था, जिसमें तय किया गया था कि किसी नए खतरे के आकलन के आधार पर बदलाव की जरूरत सामने आने तक एसपीजी सुरक्षा जारी रहनी चाहिए।

End of Feed