VIDEO: 'RSS की अभिव्यक्ति की करूंगा रक्षा...', PM मोदी को घेरते-घेरते ये क्या बोल गए राहुल गांधी

Rachnatmak Congress National Convention: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने आरएसएस की अभिव्यक्ति की रक्षा करने का भी वादा किया।

Rachnatmak Congress National Convention: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते हैं। मुझे लगता था कि इसके पीछे शायद मार्केटिंग की स्ट्रेटजी है, लेकिन जब मैं उनके साथ एक कमरे में पांच मिनट बैठा तो पता चला कि यह जा ही नहीं सकते हैं।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

इस दौरान, राहुल गांधी ने रचनात्मक कांग्रेस का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस का मतलब एक्सप्रेस करना है। राहुल गांधी ने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस की अभिव्यक्ति की रक्षा करने का वादा किया। उन्होंने कहा, ''जिस दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से खत्म करने की बात शुरू हुई तो मैं उनकी रक्षा करूंगा, क्योंकि उनका भी एक्सप्रेशन है। मेरा मानना है कि जो कुछ भी आपके दिल में है, आप खुलकर बोलो।''

End of Feed