मैंने 100 दिन से अधिक जेल में काटे लेकिन क्यों? मुझे जेल क्यों भेजा, मुझे अब तक नहीं पता, रिहा होने के बाद बोले संजय राउत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2022, 11:39 PM IST

Sanjay Raut Visit SiddhiVinayak Temple: राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता संजय राउत बुधवार शाम को आर्थर जेल से रिहा होने के शीघ्र बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए यहां प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर गये।

सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत बोले-हमने ज़िंदगी में कभी गलत काम नहीं किया। मैंने 100 दिन से भी अधिक जेल में काटे जिसे में कभी भूलूंगा नहीं। मुझे किसी से गिला शिकवा नहीं है। मुझे हमारी न्याय व्यवस्था ने न्याय दिया और मैं उनका आभारी हूं, मैंने 100 दिन से अधिक जेल में काटे लेकिन क्यों? मेरा क्या गुनाह है? मुझे जेल क्यों भेजा, मुझे अब तक नहीं पता। मुझे न्याय व्यवस्था में भरोसा है और आज वह भरोसा बढ़ गया है :

sanjay raut

संजय राउत बुधवार शाम को आर्थर जेल से रिहा होकर सिद्धि विनायक मंदिर गये

जब संजय राउत मध्य मुंबई में इस प्रसिद्ध मंदिर में गये तब उनके साथ उनके भाई एवं विधायक सुनील राउत एवं पार्टी के अन्य नेता थे।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उपनगरीय गोरेगांव में एक आवासीय परियोजना से जुड़े एक धनशोधन मामले में एक अगस्त को संजय राउत को गिरफ्तार किया था।

End of Feed