CEC विवाद के बीच राहुल गांधी का सामने आया नया बयान, बोले- जब लहरें तेज हों, मुझे तब समुद्र में तैरना पसंद

CEC Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें समुद्र की उफनती लहरों में तैरना पसंद है, क्योंकि यह आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक अलग तरह की शांति ही है।

CEC Row: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट में कहा कि उन्हें समुद्र की उफनती लहरों में तैरना पसंद है, क्योंकि यह आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक अलग तरह की शांति ही है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

'उथल-पुथल भी शांति का ही एक रूप'

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बिना कोई संदर्भ या विवरण दिए हुए लिखा, "मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब लहरें तेज हों। इससे यह सीख मिलती है कि उथल-पुथल भी शांति का ही एक रूप है।"

End of Feed