'इंडिया' गठबंधन के एंकर्स बैन पर नीतीश की अलग राह, बोले- मुझे जानकारी नहीं, मैं प्रेस की स्वतंत्रता के पक्ष में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2023, 08:54 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सदस्यों द्वारा विभिन्न टेलीविजन चैनल के एंकर का बहिष्कार करने के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से शनिवार को इनकार किया।

इंडिया गठबंधन की तरफ से कुछ न्यूज चैनलों के एंकर्स के बैन लगाने को लेकर नीतीश कुमार ने एक अलग ही बयान दे दिया है। इस दौरान नीतीश कुमार गठबंधन से अलग राह पर दिखे। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस बैन की जानकारी नहीं है। हालांकि वो पत्रकारों के स्वतंत्रता के पक्ष में रहे हैं।

nitish kumar

एंकर्स के बैन करने पर नीतीश कुमार का गठबंधन से अलग बयान (फोटो- NitishKumarJDU)

क्यों लिया ये निर्णय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के सदस्यों द्वारा विभिन्न टेलीविजन चैनल के एंकर का बहिष्कार करने के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से शनिवार को इनकार किया। कुमार ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के कुछ सदस्यों को लगा होगा कि टीवी एंकर के साथ कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और इसलिए उन्होंने यह निर्णय किया होगा।

End of Feed