'मैं निराश हो चुका हूं...'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को विपक्ष नहीं तैयार; 'संसद में गतिरोध पर भड़के रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर ही चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। वहीं, गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा कि हम चर्चा के लिए बहुत खुले मन से, विस्तार से, चर्चा के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं। जिंदगी में पहली बार मैं ऐसा दृश्य देख रहा हूं जहां सरकार सदन में चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष भाग रहा है। इसकी कल्पना करना मुश्किल है क्योंकि लोकतंत्र में विपक्ष ही चर्चा की मांग करता है और सरकार जवाब देती है। यहां तो सरकार खुद ही चर्चा के लिए कह रही है लेकिन विपक्ष जवाब सुनना नहीं चाहता है और वे भाग रहे हैं। आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?'

KIREN RIJIJU

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

उन्होंने कहा कि 'ये परिस्थिति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। विपक्ष की कोई जिम्मेदारी होती है... NEET परीक्षा के पेपर लीक के बाद छात्रों ने आंदोलन किया, विपक्ष ने मांग की कि इस पर चर्चा होनी चाहिए, केंद्रीय गृह मंत्री का जवाब चाहिए। हम बार-बार कहते हैं कि हम चर्चा चाहते हैं लेकिन वे (विपक्ष) मान नहीं रहे हैं। मजबूरन केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र लिखना पड़ा।'

End of Feed