'मैं भी दिमागी नक्सल हूं, और मुझे इस बात पर गर्व है', केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार

केजरीवाल ने पूछा- प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली कौन है? जो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है। प्रधानमंत्री जी के हिसाब से वो दिमागी नक्सली है। जो सड़ी गली व्यवस्था को बदलना चाहता है।

Dimagi Naxal: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की तर्ज पर अब आम आदमी पार्टी संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को दिमागी नक्सल बताया है। केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, हां मैं दिमागी नक्सल हूं। क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस बात का गर्व है। साथ ही उन्होंने वजह भी बताई कि वह क्यों खुद को दिमागी नक्सल कर रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिमागी नक्सल का जिक्र किया था जो देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पीएम ने कहा था, हथियारी नक्सल तो गए, लेकिन, दिमागी नक्सल, यह दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है। पीएम मोदी के इस बयान पर सियासी रार मची हुई है और विपक्षी नेता खुद को दिमागी नक्सल बताकर प्रतिकार कर रहे हैं।

Kejriwal on Modi

केजरीवाल बोले- मैं भी दिमागी नक्सल (PTI/X)

केजरीवाल ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली कौन है? जो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है। प्रधानमंत्री जी के हिसाब से वो दिमागी नक्सली है। जो सड़ी गली व्यवस्था को बदलना चाहता है। जो अच्छे सरकारी स्कूल चाहता है, जो अच्छे सरकारी अस्पताल चाहता है, जो बिजली चाहता है, पानी चाहता है, सीवर चाहता है, ड्रेनेज चाहता है, अच्छी व्यवस्था चाहता है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखता है वो प्रधानमंत्री जी के हिसाब से दिमागी नक्सली है।

End of Feed