Hyderabad:पंडाल में घुसकर देवी दुर्गा माता की मूर्ति तोड़ी, 2 मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:00 PM IST

Hyderabad News:हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूजा पंडाल में मुस्लिम महिलाएं घुस गईं और वहां पहुंचकर दुर्गा माता की मूर्ति को तोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद में पूजा पंडाल में तोड़ी गई दुर्गा माता की मूर्ति
  • पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • स्थानीय लोगों ने मुस्लिम महिलाओं को पुलिस को सौंपा

Hyderabad News: हैदराबाद के एक पूजा पंडाल में देवी दुर्गा माता की मूर्ति को तोड़ने के आरोप में दो मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद के सेंट्रल जोन के डीसीपी राजेश के अनुसार, 'आज सुबह दो मुस्लिम महिलाओं ने खैरताबाद स्थित एक पंडाल (Pooja Pandal) में घुसकर देवी दुर्गा माता (Durga Mata) की मूर्ति के एक हिस्से में तोड़फोड़ की।एक महिला को स्पैनर (पाना) ले जाते हुए भी देखा गया और उसने एक स्थानीय व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की जिसने रोकने की कोशिश की गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़कर सैदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। हम उनके विवरण को सत्यापित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे बहुत अजीब व्यवहार कर रहे हैं। जांच चल रही है।'

Hyderabad Durga Pandal

मां दुर्गा की मूर्ति को तोड़ने का किया गया प्रयास

दुर्गा पंडालों का महत्व

आपको बता दें कि देशभर में नवरात्रि के मौके पर विभिन्न राज्यों में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल सजाने की ये परंपरा अब लगभग हर शहरों में हो गई है। इस मौके पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए परिवार के साथ आते हैं और इस मौके पर कई जगहों पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है। पूजा आराधना के साथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है। हैदराबाद में भी कई जगहों पर दुर्गा पंडाल लगाए गए हैं जहां बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ आ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में हुई तोड़फोड़ के बाद लोगों में गुस्सा है।

End of Feed