Hyderabad Mukti Divas: मोदी सरकार ने हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 12, 2024, 11:58 PM IST

Hyderabad Mukti Divas: निजामों के शासन के अधीन तत्कालीन हैदराबाद रियासत को 17 सितंबर, 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद भारत संघ में मिला लिया गया था।

Hyderabad Mukti Divas: केंद्र ने हर साल 17 सितंबर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाने की मंगलवार को घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के बाद 13 महीने तक हैदराबाद को आजादी नहीं मिली और वह निजाम के शासन में था। ऑपरेशन पोलो नामक पुलिस कार्रवाई के बाद 17 सितंबर, 1948 को यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त हो गया था।

End of Feed