हैदराबाद : भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन, मामला हुआ दर्ज

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 20, 2023, 07:15 AM IST

एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन और अन्य पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के कुछ पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ संस्था के धन के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अजहरुद्दीन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।

Azharuddin

अजहरूद्दीन के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील बोस की शिकायत के आधार पर यहां उप्पल पुलिस थाने में एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन और अन्य पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

End of Feed