'सिद्दारमैया का दिल्ली में अपमान...', कर्नाटक CM की राहुल से नहीं हुई मुलाकात तो BJP ने कसा तंज

Karnataka CM Post Row: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा ने गांधी परिवार पर तंज कसा और राहुल गांधी की ओर से सिद्दारमैया को मिलने का समय नहीं देने को अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी गांधी ने कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता का अपमान किया हो।

Karnataka CM Post Row: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तंज कसा और इसे सिद्दारमैया का अपमान करार दिया।

Siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फोटो साभार: @siddaramaiah)

भाजपा नेता और आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने सिद्दारमैया का एक वीडियो साझा करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का दिल्ली में अपमान! वह दिल्ली तक आए, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया और अब बिना किसी मुलाकात के ही लौट आए हैं।

End of Feed