देश

'चुनाव लड़ने के लिए अपनी रेजीनगर सीट दे सकता हूं', हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को दिया ऑफर

हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) का कहना है कि रेजिनगर सीट (Rejinagar Seat) पर वह आम जनता उन्नयन पार्टी का उम्मीदवार नहीं उतारेंगे बल्कि चुनाव में उनका समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भवानी नगर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह इस सीट पर हार गईं। इस सीट पर उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हराया।

Image

आम जनता उन्नयन पार्टी के सुप्रीमो हुमायूं कबीर।

Photo : ANI

Humayun Kabir News : आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को अपनी रेजिनगर सीट (Rejinagar Seat)से चुनाव लड़ने की पेशकश की है। कबीर ने कहा कि ममता बनर्जी अगर चाहें, तो वह उन्हें रेजिनगर सीट देने को तैयार हैं। कबीर का कहना है कि इस सीट पर वह आम जनता उन्नयन पार्टी का उम्मीदवार नहीं उतारेंगे बल्कि चुनाव में उनका समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी ने भवानी नगर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह इस सीट पर हार गईं। इस सीट पर उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने हराया।

इस सीट पर ममता का समर्थन करूंगा-हुमायूं कबीर

हुमायूं ने कहा कि 'देखिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दो सीट से जीते थे मैं भी दो सीट से जीता। मुख्यमंत्री ने नंदीग्राम छोड़ा और मैंने रेजीनगर सीट छोड़ी क्योंकि नौदा से मुझे विधायक रहना था लेकिन अब टीएमसी की इस परिस्थिति में अगर ममता बनर्जी चाहें, तो मैं उन्हें रेजीनगर सीट देने को तैयार हूं, वहां मैं आम जनता उन्नयन पार्टी का प्रत्याशी नहीं उतारूंगा, बल्कि ममता को मैं समर्थन दे दूंगा।'

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद विधायक हुंमायू कबीर ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला था। बीते दिसंबर में कबीर ने कहा कि 'ममता राज्य में आरएसएस का काम कर रही है और 2026 में वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगी'।

'मुझे पार्टी में क्यों शामिल किया गया?'

एएनआई के अनुसार कबीर ने कहा, 'जब वह पहली बार सत्ता में आईं, तब उन्हें 182 सीटें मिलीं। मुझे उनकी जरूरत थी। मुझे पार्टी में शामिल किया गया… फिर 12–13 साल तक मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया? मुझे पार्टी में क्यों शामिल किया गया?' उन्होंने ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया, यह कहते हुए कि वह लोगों से धन लेकर मंदिर बनाती हैं, लेकिन मुस्लिम मौलवियों को मात्र भत्ता देती हैं।

‘दंगों की राजनीति’ को कभी स्वीकार नहीं करेंगे-ममता

कबीर को बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए जाने के कुछ घंटे बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मुर्शिदाबाद के लोग ‘दंगों की राजनीति’ को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के निर्माण की घोषणा करके विवाद खड़ा करने वाले भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। कबीर का नाम लिए बिना बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में एक रैली में कहा कि ‘तृणमूल कांग्रेस सांप्रदायिक राजनीति नहीं करती और वह इसके सख्त खिलाफ है।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article