शहर

ममता बनर्जी का एक-एक कर साथ छोड़ रहे सहयोगी, अब बिधाननगर नगर निगम की मेयर ने दिया इस्तीफा

Krishna Chakraborty Resign: तृणमूल कांग्रेस नेता कृष्णा चक्रवर्ती ने गुरुवार को बिधाननगर नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया। कृष्णा चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सहयोगी मानी जाती हैं।

Image

टीएमसी नेता कृष्णा चक्रवर्ती बिधाननगर नगर निगम के मेयर पद से दिया इस्तीफा (फोटो साभार: @MayorKrishnaTMC)

Photo : Twitter

Krishna Chakraborty Resign: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक-एक कर उनके सहयोगी साथ छोड़ रहे हैं। एक तरफ, विधानसभा में स्पीकर ने टीएमसी के बागी विधायकों को मान्यता दे दी तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी की लंबे समय से सहयोगी रहीं कृष्णा चक्रवर्ती ने बिधाननगर नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया।

कृष्णी चक्रवर्ती ने छोड़ा मेयर पद

कृष्णा चक्रवर्ती ने गुरुवार को नगर आयुक्त को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान, उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। कृष्णा चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा, ''यह पूरी तरह मेरा निजी फैसला है। मैं 16 साल से इस कुर्सी पर हूं। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैंने नियमों का पालन करते हुए इस्तीफा दिया है। मैं खुद को कुछ समय देना चाहती हूं। मैं एक पार्षद के रूप में काम करना चाहती हूं।''

नगर निगम के अधिकारियों ने उनका त्यागपत्र मिलने की पुष्टि की। एक अधिकारी ने बताया कि हमें उनका त्यागपत्र मिल गया है। उन्होंने नगर निकाय मामलों के मंत्री और विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी इस्तीफे की प्रति भेजी है।

TMC पर गहराया संकट

बंगाल की राजनीतिक नब्ज पर पकड़, जन आंदोलन और हर चुनौती के सामने डटकर खड़े रहने के दम पर अपना राजनीतिक सफर तय करने वाली ममता बनर्जी के लिए पिछले महीने विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद का समय किसी राजनीतिक भूचाल से कम नहीं रहा है।

ठीक एक महीने पहले ममता बनर्जी टीएमसी का निर्विवाद चेहरा थीं और उनके पास एक मजबूत विधायी शक्ति थी, लेकिन भाजपा के हाथों मिली करारी चुनावी हार ने टीएमसी के राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रखा दिया है। चुनाव नतीजों ने विधानसभा में टीएमसी की ताकत घटाकर महज 80 विधायकों तक सीमित कर दी, जिससे ममता बनर्जी को अभूतपूर्व रूप से कमजोर स्थिति में विपक्ष का नेतृत्व करना पड़ रहा है।

ऊपर से पार्टी में टूट की स्थिति पैदा हो गई। विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ बोस ने टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। इसके पहले, ममता बनर्जी शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था, लेकिन 80 में से 60 विधायकों ने बगावत कर दी और शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से इनकार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article