मालदीव नहीं, अब जाइए लक्षद्वीप...जानिए यहां जाने के लिए कैसे मिलता है एंट्री परमिट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 9, 2024, 11:36 AM IST

How to go Lakshadweep:

How to go Lakshadweep: मालदीव विवाद के बाद अब देशवासियों की निगाहें लक्षद्वीप पर लगी हुई हैं। खुद पीएम मोदी ने यहां जाकर देशवासियों से इसे एक्सप्लोर करने की अपील की है। इसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने अशोभनीय पोस्ट किए जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद बायकॉट मालदीव अभियान चलने लगा है। फिल्म स्टार्स से लेकर क्रिकेटर तक लक्षद्वीप जाने की बात कह रहे हैं। अरब सागर में रत्नों की तरह बिखरे हुए 36 पन्ना द्वीपों का एक मनमोहक द्वीपसमूह लक्षद्वीप अचानक ही चर्चा में आ गया है। इससे पहले कि आप यहां जाने के लिए अपना स्विमसूट और स्नोर्कल पैक करें, हम आपको प्रवेश परमिट के बारे में अहम जानकारी दे रहे हैं।

lakshadweep

अब जाइए लक्षद्वीप

परमिट की जरूरत किसे है?

लक्षद्वीप के मूल निवासियों और ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों को छोड़कर हर किसी को इन प्राचीन द्वीपों पर कदम रखने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है। यह भारतीय नागरिकों और विदेशी पर्यटकों दोनों पर समान रूप से लागू होता है।

End of Feed