SIR के बाद SSR में कितने वोटर बढ़े? उत्तराखंड में सबसे ज्यादा इजाफा, गोवा में सबसे ऊंची बढ़ोतरी दर

उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज, राज्य में मतदाताओं की संख्या SIR के बाद प्रकाशित अंतिम सूची के 71.58 लाख से बढ़कर 72.78 लाख हो गई है। गोवा में मतदाताओं की संख्या में 3.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े राज्यों-उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की एकीकृत मसौदा मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित अंतिम सूची की तुलना में बढ़ गई है।हालांकि, चुनाव वाले चौथे राज्य पंजाब में मतदाताओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

SSR Voter List

उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज

उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में मतदाताओं की संख्या एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम सूची के 71.58 लाख से बढ़कर 72.78 लाख हो गई है। इस तरह, इसमें 1.19 लाख (1.66 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।

End of Feed