भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक की कैसी है तबीयत? नहीं खा रहे खाना, दो किलो कम हो गया वजन; डॉक्टर ने दिया पूरा अपडेट

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोज जनता पार्टी के समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल जारी है।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल जारी है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष तथा सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और अंजलि भारद्वाज ने धरना स्थल का दौरा किया और वांगचुक और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

Sonam Wangchuk

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक (फोटो साभार: @abhijeet_dipke)

कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

सोनम वांगचुक के सेहत की जांच करने वाले डॉ. नितिन दिघे ने उनका पूरा हालचाल बताया। उन्होंने बताया कि वांगचुक का 2.4 किलो वजन कम हो गया है। उनकी सेहत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। डॉ. दिघे ने बताया कि वांगचुक का ब्लड प्रेशर 110/70, हृदय गति 77 धड़कन प्रति मिनट और रक्त में ऑक्सीजन का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।

End of Feed