एंट्री-एग्जिट का रास्ता एक, धुआं भरने से नहीं हो पाया रेस्क्यू और खत्म हो गईं 10 जिंदगियां; क्यों बेकाबू हुई झांसी मेडिकल कॉलेज की आग

Jhansi Medical College Fire Accident: झांसी मेडिकल कॉलेज में देर रात लगी आग इस कदर फैली कि जबतक कुछ समझ में आता, कई नई जिंदगियां उसमें स्वाहा हो चुकी थीं। घटना के बाद परिजन अपने बच्चों की तलाश में दर-दर भटकते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस घटना में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।

Jhansi Medical College Fire Accident: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद 7 बच्चों की शिनाख्त हुई है, 3 की पहचान होना बाकी है। परिजनों का कहना है कि कई बच्चे अभी भी लापता हैं। इस बीच झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, जिसमें आग की घटना के कारणों का खुलासा हो सके।

Jhansi Medical College Fire

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग।

बता दें, झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग इस कदर फैली कि जबतक कुछ समझ में आता, कई नई जिंदगियां उसमें स्वाहा हो चुकी थीं। घटना के बाद परिजन अपने बच्चों की तलाश में दर-दर भटकते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बिलखते परिजन अपने बच्चों का चेहरा देखने की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी ने न सुनी। इस बीच एक परिजन का कहना है कि उनके बच्चे का जन्म 9 नवंबर को हुआ था, वह अस्पताल में भर्ती था, लेकिन अचानक आग लग गई और अब उसका कुछ पता नहीं है। इसी तरह अपने बच्चे को खो चुकी एक मां रोत हुए कहती है - 'इन लोगों ने मेरे बच्चे को आग लगा दी...'

End of Feed