पहलगाम हमला किसकी चूक से हुआ, गृह मंत्री ने क्यों नहीं दिया इस्तीफा? लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछे तीखे सवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा, टीआरएफ ने आम जनता, आर्मी अफसर, पुलिस अधिकारियों को मारा, तो इस पर निगरानी क्यों नहीं रखी गई। क्या आईबी चीफ ने इस्तीफा दिया, क्या गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया, जिम्मेदारी ली।

Priyanka Gandhi Vadra in Lok Sabha: लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लिया। प्रियंका ने सेना की तारीफ करते हुए सरकार से कई सवाल पूछे। प्रियंका ने कहा, देश के वीर जवानों को नमन, सेना पर पूरे देश को गर्व। देश को अखंड रखने में सेना का योगदान है। पहलगाम हमला क्यों और कैसे हुआ? सरकार कह रही थी कि घाटी में अमन है। आतंकियों ने चुन-चुनकर 26 लोगों को मारा। प्रियंका ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के शुभम और उनके परिवार का भी जिक्र किया।

Priyanka in lok sabha

लोक सभा में प्रियंका गांधी वाड्रा (ANI)

सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

प्रियंका ने कहा, शुभम के परिवार ने कहा कि जब लोगों चुन-चुनकर मारा जा रहा था तो एक भी सुरक्षाकर्मी वहां नहीं था। उनकी पत्नी ने कहा, जब हमें मारा जा रहा था तो वहां एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था, हमें अनाथ छोड़ दिया गया। प्रियंका ने पूछा- वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी, क्या पता नहीं था कि वहां रोजाना 5-6 हजार पर्यटक जाते हैं? सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। क्या उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की नहीं है, गृह मंत्री की नहीं है, एनएसए की नहीं है? कुछ महीने पहले गृह मंत्री कश्मीर गए थे, उन्होंने कहा था कि आतंकवाद पर विजय प्राप्त हुई है। जम्मू-कश्मीर गर्वनर ऐसे ही कह देते हैं, बहुत लापरवाही हुई और मैं जिम्मेदार हूं। प्रियंका ने कहा, ये बात यूं ही खत्म हो जाती है, उनसे जिम्मेदारी नहीं ली जाती। बात आई-गई हो जाती है।

End of Feed