देश में कैसे बढ़ रहा कोरोना? एक सप्ताह में क्या-क्या हुआ, किन शहरों में मिले मरीज; 5 प्वाइंट में समझिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 22, 2023, 11:47 AM IST

Corona Virus: कोरोना के आंकड़ों को देखें तो हर दिन 250 से 300 नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित केरल से ही हैं। हालांकि, डराने वाली बात यह है कि कई नए शहरों में कोरोना की लंबे समय बात वापसी हुई है। इसमें बिहार, छत्तीसगढ़, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद शामिल हैं।

Corona Virus: देश के कई हिस्सों में कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। एक तरह से यह वायरस फिर से वापसी कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में ऐसे कई नए शहर हैं, जहां लंबे समय के बाद कोरोना मरीज मिला है। इनमें नए स्ट्रेन JN.1 के मामले डराने वाले हैं। भले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के इस नए वैरिएंट को जोखिम भरा न बताया हो, लेकिन बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है और लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।

Corona-virus

कोरोना वायरस

बीते एक सप्ताह के कोरोना के आंकड़ों को देखें तो हर दिन 250 से 300 मामले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज केरल से हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, वहीं तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में आज 328 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा केरल से हैं। यहां अकेले 265 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि लखनऊ, नोएडा, बिहार और छत्तीसगढ़ में लंबे समय बात कोरोना की वापसी हुई है।

End of Feed