असम में हिरासत में लिए गए CJP नेता आशुतोष रांका रिहा, सीएम हिमंता पर साधा निशाना, कहा- डरते हैं मुख्यमंत्री

विपक्षी दलों और सीजेपी नेताओं का आरोप था कि पुलिस ने कार्रवाई से पहले कोई कानूनी नोटिस नहीं दिया और न ही यह बताया कि उन्हें किन धाराओं के तहत हिरासत में लिया जा रहा है।

Ashutosh Ranka: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) और पार्टी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं व वालंटियर्स को रविवार को असम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के बाद आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि असम पुलिस द्वारा उनकी "अवैध हिरासत" अब समाप्त हो गई है।

CJP Ranka

CJP नेता आशुतोष रांका हिरासत से रिहा (फाइल फोटो)

पूरा मामला क्या है?

रविवार (27 सितंबर) को गुवाहाटी के दिसपुर स्थित असम सचिवालय के पास 'चौधरी टीला' क्षेत्र में सीजेपी (CJP) की क्षेत्रीय वालंटियर बैठक प्रस्तावित थी। बैठक शुरू होने से ठीक पहले असम पुलिस ने एक निजी आवास में मौजूद आशुतोष रांका, अंकित भारद्वाज, प्रेम आकाश और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। विपक्षी दलों और सीजेपी नेताओं का आरोप था कि पुलिस ने कार्रवाई से पहले कोई कानूनी नोटिस नहीं दिया और न ही यह बताया कि उन्हें किन धाराओं के तहत हिरासत में लिया जा रहा है।

End of Feed