Seema Haider : नेपाल में जहां ठहरी थी सीमा हैदर, सुनिए उस होटल मालिक का क्या है कहना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2023, 04:48 PM IST

Seema Haider News: एटीएस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। मसलन उसके पास इतने सारे पासपोर्ट, मोबाइल, जन्मतिथि एवं अन्य दस्तावेज कहां से आए। पाकिस्तान में और वहां से निकलने के बाद नेपाल और भारत पहुंचने में उसकी किसने मदद की। उसने दिल्ली एवं एनसीआर में अन्य लोगों से संपर्क करने की क्यों कोशिश की।

Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस की पूछताछ हो रही है। सीमा पर पाकिस्तानी एजेंट होने की चर्चाओं के बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने नेपाल के उस होटल मालिक से बात की है जहां सीमा अपने 'प्रेमी' के साथ रुकी थी। विनायक गेस्ट हाउस के मालिक गणेश ने चैनल से खास बातचीत में बताया कि सीमा उसके यहां करीब सात से आठ दिनों तक रही। उसके साथ सचिन भी था। होटल मालिक का कहना है कि सचिन ने होटल बुक कराया था। इसके अगले दिन सीमा वहां पहुंची। दोनों ने होटल के बिल का भुगतान भारतीय रुपये में किया। सीमा मार्च के महीने में नेपाल आई थी।

सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रही सीमा

अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आईएसआई का एजेंट का संदेह होने पर यूपी एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एटीएस ने जो सवाल किए हैं, सीमा उनका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है। उससे तीसरे राउंड की पूछताछ हो रही है। सूत्रों के मुताबिक सीमा जिस तरह से सवालों का जवाब देने में चतुराई दिखा रही है उससे शक पैदा हुआ है कि वह एक ट्रेंड एजेंट है। कई सवालों के जवाब उसने घुमा फिरा कर दिए हैं।

End of Feed