बिहार के अस्पताल का 'कारनामा', मरीज में यूरो बैग की जगह लगा दी खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल, तड़पकर मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2023, 01:39 PM IST

Bihar News : टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक जमुई अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर केएम प्रताप ने बुधवार को बताया कि मरीज को जब यहां लाया गया तो उसकी हालत बहुत गंभीर थी। उसने आज दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डाक्टर ने इस बात से इंकार किया कि मरीज की मौत की वजह 'घोर लापरवाही' का नतीजा है।

Bihar News : बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत कितनी दयनीय है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अस्पतालों के पास यूरो बैग तक नहीं है। जमुई सदर अस्पताल में हुई घटना अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। यहां एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को पेशाब करने के लिए यूरो बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल लगाई गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि इस मरीज ने छटपटाकर दम तोड़ दिया। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

uro bag

जमुई सदर अस्पताल की घटना। -तस्वीर सोशल मीडिया

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक जमुई अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर केएम प्रताप ने बुधवार को बताया कि मरीज को जब यहां लाया गया तो उसकी हालत बहुत गंभीर थी। उसने आज दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डाक्टर ने इस बात से इंकार किया कि मरीज की मौत की वजह 'घोर लापरवाही' का नतीजा है। डॉक्टर प्रताप ने कहा कि यूरो बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल को कैथेटर से जोड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

End of Feed