बहराइच में बढ़ा बवाल, युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, फूंके गए दुकानें-अस्पताल और वाहन

जब एक जुलूस खास इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के लोगो ने हमला किया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी है। एक गांव में युवक की हत्या के विरोध में आज हिंसा और भड़क उठी। गुस्साई भीड़ ने दुकानों-अस्पताल को फूंक दिया। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। इस बीच पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 30 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बहराइच हिंसा में हुई एफआईआर में अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम , शेर खान , ननकाऊ और मारफ अली आरोपी सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से चार लोग अज्ञात हैं। इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल हिंसा प्रभावित इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Riots in Bahraich

बहराइच में हिंसा

दुर्गा जुलूस पर हमला

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी तहसील के अंतर्गत महाराजगंज इलाके में तनाव था। जब जुलूस उस इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। अशांति प्रभावित सभी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

End of Feed