Honor Killing: 7 माह की गर्भवती बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला; भागकर की थी लव मैरिज, पति बोला- ऐसे लोगों को...

कर्नाटक के हुब्बली में ऑनर किलिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जब बेटी ने घर से भागकर शादी कर ली तो करीब सात महीने बाद उसके पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

कर्नाटक के हुब्बली तालुक से ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सात महीने की गर्भवती बेटी की उसके ही पिता और रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मान्या पाटिल के रूप मे हुई है। पुलिस ने इस मामले में मान्या के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मान्या के पति विवेकानंद ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

कर्नाटक में ऑनल किलिंग।

कर्नाटक में ऑनल किलिंग। (फाइल फोटो)

मई में घर से भागकर की थी शादी

विवेकानंद ने बताया कि दोनों दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। मई में घर से भागकर शादी की और 19 जून को रजिस्ट्रार ऑफिस में विवाह किया। यह जानते हुए भी कि वह मेरे साथ है, उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शादी के बाद पुलिस थाने जाकर बयान भी दर्ज कराए गए थे। उन्होंने कहा कि मान्या के परिवार वाले पहले भी उन्हें जान से मारने की कोशिश कर चुके थे। इस बारे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी दी थी। परिवार ने तब भरोसा दिलाया था कि वे दोनों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

End of Feed