सभी को घर, टैक्स न भरने वाले को भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त ईलाज, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2023, 02:41 PM IST

Independence Day 2023: पांच लाख रुपये तक का ​मुफ्त ईलाज देने वाली योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। जो परिवार आयकर के दायरे में नहीं आते उन परिवारों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह क्रांतिकारी फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया है।

Independence Day 2023: पांच लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज देने वाली योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। जो परिवार आयकर के दायरे में नहीं आते उन परिवारों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह क्रांतिकारी फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया है। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान लाल परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की परेड में किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक अन्य फैसले के तहत हर गरीब परिवार को मकान देने के लिए 'मुख्यमंत्री जन आवास योजना' शुरू करने की बात भी कही। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे परिवार जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस एप में नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत घर बनाकर दिये जाएंगे। तिरंगा फहराने के बाद संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य एक समय बीमारू राज्य था मध्‍य प्रदेश, लेकिन आज प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। ये देश हमारे लिए सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्‍ट्रपुरुष है। मैं आज संकल्प लेता हूं कि हमारी सरकार साल 2023 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 45 लाख करोड़ की उंचाई तक लेकर जाएंगे।

CM Shivraj Singh Chouhan announced on Independence Day

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने गिनाईं प्रदेश की 10 सामाजिक क्रांतियां

  • पहली सामाजिक क्रांति हैं - भूमि और आवास
  • दूसरी सामाजिक क्रांति हैं - महिला सशक्तिकरण
  • तीसरी सामाजिक क्रांति हैं- किसानों के कल्याण की क्रांति
  • चौथी सामाजिक क्रांति हैं - कमजोर वर्ग के कल्याण की क्रांति
  • पांचवी सामाजिक क्रांति हैं - कौशल और रोजगार
  • छठवीं सामाजिक क्रांति हैं - गरीब कल्याण की क्रांति
  • सातवीं सामाजिक क्रांति हैं - शिक्षा की क्रांति
  • आठवीं सामाजिक क्रांति हैं - सबके लिए स्वास्थ्य की क्रांति
  • नौंवी सामाजिक क्रांति हैं - सांस्कृतिक अभ्युदय की क्रांति
  • दशवीं सामाजिक क्रांति हैं - सुशासन की क्रांति

End of Feed