Jamaat e Islami: गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध 5 साल लिए बढ़ाया

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 27, 2024, 08:19 PM IST

ban on Jamaat e Islami extend: जमात ए इस्लामी पर भारत सरकार के 5 साल के प्रबंध बढ़ाने के फैसले पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी, जमात-ए-इस्लामी पर फरवरी, 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था।

ban on Jamaat e Islami extend: प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JEI) पर गृह मंत्रालय ने अगले 5 वर्षों के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र ने आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत जमात-ए-इस्लामी पर फरवरी, 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था।

ban on Jamaat e Islami extend

प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JEI) पर गृह मंत्रालय ने बढ़ाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों को जारी रखने को लेकर मंगलवार को जमात-ए-इस्लामी (जम्मू कश्मीर) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी। शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed