आज से असम और मिजोरम के दौरे पर गृह मंत्री, 8 राज्यों के सीएम के साथ करेंगे बैठक

गृह मंत्री अमित शाह आज से मिजोरम और असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आज रात को गृह मंत्री असम के जोरहाट पहुंचेंगे। शनिवार सुबह वे अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद मिजोरम के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह शाह मिजोरम रवाना होने से पहले अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे।

Amit shah

गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

गृह मंत्री कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम में शाह असम राइफल्स कार्यालय को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे जो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। गृह मंत्री दिन में बाद में गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

End of Feed