Amit Shah: 'बिहार में सुशासन सुनिश्चित करने के लिए और मजबूती से काम करेगें'; सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बोले शाह

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में राजग की बहुमत से जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार बिहार में सुशासन सुनिश्चित करने के लिए और मजबूती से काम करेगी। अमित शाह का यह बयान तब आया जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनसे मिलने पहुंचे थे। सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद गृहमंत्री शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरहना करते हुए अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह टिप्पणी की।

amit shah and Samrat Choudhary

अमित शाह और सम्राट चौधरी। फोटो- एएनआई।

अमित शाह ने और क्या कहा?

अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने राजग को भारी बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, सरकार सुशासन सुनिश्चित करने और विकसित बिहार के 'विजन' को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक मजबूती से काम करेगी।

End of Feed