SC से केजरीवाल को जमानत पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले-यह रूटीन जजमेंट नहीं, स्पेशल ट्रीटमेंट मिला है

Amit Shah : गृह मंत्री ने कहा कि जमानत पर शीर्ष अदालत का फैसला सामान एवं नियमित आदेश नहीं है। कोर्ट से केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला है, ऐसा देश के बहुत सारे लोग मानते हैं। शाह ने कहा कि 2029 के बाद भी भाजपा पीएम मोदी ने नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, वही नेता होंगे।

Amit Shah : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में गृह मंत्री ने कहा कि जमानत पर शीर्ष अदालत का फैसला एक सामान्य एवं नियमित आदेश नहीं है। कोर्ट से केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला है, ऐसा देश के बहुत सारे लोग मानते हैं। शाह ने कहा कि 2029 के बाद भी भाजपा पीएम मोदी ने नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, वही नेता होंगे।

amit shah

एएनआई से कई मुद्दों पर बोले अमित शाह।

अभी केजरीवाल नए मामले में फंसे हैं-शाह

एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश के इस सवाल पर कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने से इंडी अलायंस में नई जान आ गई है, आपको क्या लगता है? इस पर गृह मंत्री ने कहा कि अभी तो वह एक नए मामले (स्वाती मालीवाल केस) में फंसे हैं। थोड़ा इनको फ्री हो जाने दीजिए। संपादक ने इशारा करते हुए पूछा कि जिस मामले में वह फंस रहे हैं वह राज्यसभा की सदस्य हैं। शाह ने कहा कि इस मामले पर वह कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते। अगर कोई पुलिस से शिकायत करता है तो वह उसका संज्ञान लेती है। अभी वह एक मामले से तो निपट लें।

End of Feed